चतरा, जुलाई 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीसी कीर्तिश्री जी गुरूवार को कान्हाचट्टी प्रखंड पहुंची। इस दौरान बकचुम्बा पंचायत अंतर्गत सेवइयां गढ़ा में जेएसएलपीएस समूह दीदियों द्वारा संचालित मलचिंग कृषि परियोजना एवं बकरी पालन कार्य का निरीक्षण किया। डीसी ने दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के उपरांत प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कान्हाचट्टी में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें राशन कार्ड, भूमि अतिक्रमण, आपदा सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पुल निर्माण आदि विषयों से संबंधित जन समस्याओं को डीसी द्वारा गंभीरता से सुना गया। कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पंचायत भवन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.