सिमडेगा, नवम्बर 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने बुधवार की देर शाम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ठेठईटांगर और आश्रम आवासीय विद्यालय मतरामेटा का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं आश्रम आवासीय विद्यालय की छात्राओं से आवश्यक जानकारी ली। छात्राओं के रहन- सहन , पठन -पाठन व खान-पान सहित अन्य सुविधा,सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी,गोपनीय प्रभारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...