गिरडीह, जून 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैताडीह का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा की जानकारी ली। उनके साथ डीईओ वसीम अहमद भी थे। शिक्षा में बेहतरी के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। डीसी यादव ने विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वार्डेन से विद्यालय में छात्राओं की संख्या, पानी, बिजली, सीसीटीवी कैमरे, छात्रावास, शिक्षकों की संख्या आदि की जानकारी ली। डीसी ने विद्यालय के भोजन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा का भी निरीक्षण किया। उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने समेत अन्य बिंदुओं पर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.