रांची, जनवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के आठ प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पहचान पत्र (आई-कार्ड) प्रदान किए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नववर्ष शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें और प्रखंड कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसरों में किसी भी प्रकार के बिचौलियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहे और इस पर सख्त निगरानी रखी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.