धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी आदित्य रंजन और डीडीसी सन्नी राज शुक्रवार को बेलगड़िया में अलग ही भूमिका में नजर आए। एसएचजी महिलाओं के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे दोनों ही आईएएस अधिकारी महिलाओं से संवाद के लिए नीचे बिछी दरी पर बैठ गए। हाथों में माइक लेकर महिलाओं की बातें सुनीं, उन्हें इस पांच दिवसीय बुक कीपर कोर्स के बारे में बताया। बेलगड़िया टाउनशिप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, अपने कार्यों का लेखा-जोखा व आय-व्यय सही तरीके से रखने के उद्देश्य से पांच दिवसीय बुक कीपर कोर्स की शुरुआत शुक्रवार से की गई। इस संबंध में डीसी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा बेलगड़िया टाउनशिप में संचालित लगभग 66 स्वयं सहायता समूह के लिए बुक कीपर के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्ष...