गढ़वा, जनवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने डीसी को जिलांतर्गत मध्य विद्यालय हरिहरपुर प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उक्त बाबत आयोग के रजिस्ट्रार राजेश कुमार सिंह ने डीसी को पत्र भेजा है। मालूम हो कि उक्त विद्यालय के भवन में अस्थायी रूप से ओपी का संचालन हो रहा था। अब ओपी दो साल पहले ही अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो गया है। उसके बाद भी उसे स्कूल प्रबंधन को हस्तांतरित नहीं किया गया है। उससे बच्चों के पठन पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह ने आयोग को पत्र भेजकर शिकायत की थी। उन्होंने छात्रहित में उक्त भवन को तत्काल स्कूल प्रबंधन को सौंपने की मांग की थी। उसी मामले में आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी को मामले में समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। मालूम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.