रामगढ़, मार्च 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भुरकुंडा रिवर साईड स्थित बुध बाजार दोतल्ला पंचायत की मुखिया सत्यवंती देवी को रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया है। मुखिया सत्यवंती देवी को यह सम्मान जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत स्वच्छता एवं जल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला है। मुखिया ने बताया कि उनके पंचायत में स्वच्छता एवं जल संचय के लिए ग्रामीणों को निरंतर जागरूक करने का प्रयास चल रहा है। यही नहीं, उनका पंचायत शत प्रतिशत खुले में शौक से मुक्त है। ग्रामीण स्वयं अपने स्तर से अपने टोले-मुहल्ले में साफ-सफाई करते हैं। जल संचय के लिए अधिकांश घरों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण हुआ है। वर्षा जल के संचयन के लिए ग्रामीणों ने अपने खर्च से छोटे-बड़े त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.