बोकारो, फरवरी 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में गुरूवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला। जब जैनामोड़ क्षेत्र के अंगवाली, मिश्रा टोला निवासी सोजल कुमार शिक्षा ऋण नहीं मिलने की पीड़ा लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा से मिलने पहुंचे। बीटेक (सीएसई) प्रथम वर्ष के छात्र सोजल ने बताया कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में उनकी उच्च शिक्षा बाधित होने की स्थिति में थी। परिवार की सीमित आय के कारण वे शिक्षा ऋण के लिए प्रयासरत थे, परंतु ऋण स्वीकृति नहीं होने से वे अत्यंत दुखी थे। अपनी पढ़ाई रुक जाने की आशंका से भावुक होकर वे समाहरणालय पहुंचे। समाहरणालय परिसर में तैनात होमगार्ड रोमा कुमारी ने छात्र को सांत्वना देते हुए मौके पर उपस्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रतिनिधि को पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने उपायुक्त के संज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.