सिमडेगा, मई 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। जनता दरबार में जमीन माफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने, गैर मजरूआ जमीन की बंदोबस्ती कराने और अंबेडकर आवास योजना के तहत बने मकानों को जेसीबी से तोड़ने जैसी घटनाओं की शिकायतें आईं। इन मामलों को डीसी ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। इसके अलावा, नया राशन कार्ड बनाने, नियुक्ति से संबंधित मामलों जैसी समस्याएं भी लोगों ने रखीं। डीसी ने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के प्रति गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.