कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। प्रमुख शिकायतों में चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, रैयती भूमि का सीमांकन, प्रधानमंत्री एवं इंदिरा आवास योजना का लाभ, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, विद्युत पोल की समस्या, तथा भूमि विवाद जैसी समस्याएं शामिल रहीं। उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों की त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों की समयबद्ध जांच कर प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.