हजारीबाग, जनवरी 29 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने के लिए अनुरोध किया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मोसमात नगीया मोसफ्फिल, थाना, गुलाम सरवर कटकमसांडी क्षेत्र के निवासी ने उपायुक्त से ऑनलाइन रसीद निर्गत करने और बरही के रहने वाले भगत कुमार सिंह ने सर्वे के रास्ते में बनी हुई नाली को मिट्टी तथा पत्थर भर दिए जाने के संबंध में निवेदन किया। राजेश्वर महतो विष्णुगढ़ ने, धान अधिप्राप्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.