गिरडीह, दिसम्बर 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश के बावजूद प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी, मुखिया, पंचायत सचिव उपायुक्त के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड में जरूरत मंद लोगों को अब तक कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया हैं और न ही अलाव की व्यवस्था की गई हैं। पदाधिकारी की इस रवैया से जनता पूरी तरह से परेशान है। कंबल प्रखंड और पंचायत की शोभा बढ़ा रहा है। पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया मूकदर्शक बनकर टुक टुकी नजरों से निहार रहे हैं। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को पहले से ही सख्त निर्देश दिया हैं। लकड़ी और कोयला की कमी किसी भी हाल में ना हो, मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था की जाए। ठंड के इस मौसम में किसी भी नागरिक विशेष कर बेघर दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा ठेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.