सिमडेगा, जनवरी 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने की दिशा में डीसी कंचन सिंह का प्रयास अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहे हैं। लातेहार टूरिज्म ने अब सिमडेगा जिले के प्राकृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए भी विशेष टूर पैकेज की शुरुआत की है। इस पहल से जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। लातेहार टूरिज्म द्वारा प्रस्तुत यह पैकेज पर्यटकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्थानीय अनुभवों से भरपूर यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। विशेष पर्यटन भ्रमण कार्यक्रम तीन दिनों का है, जिसकी शुरुआत रांची से होगी और समापन भी रांची में ही किया जाएगा। लातेहार टूरिज्म द्वारा इस टूर पैकेज में वाहन, आवास, अनुभवी ड्राइवर तथा स्थानीय गाइड की सुविधा...