गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में बाल कल्याण समिति के पास खड़ी दो बच्चों के साथ एक महिला पर उनकी नजर पड़ी। मौके पर उपायुक्त ने महिला से समाहरणालय आने का कारण पूछा। महिला ने उपायुक्त को बताया कि मेरा नाम रेणु देवी है। मेरे दो बच्चे हैं राम कुमार साहू उम्र-7 वर्ष व रितिक कुमार साहू उम्र-5 है। बच्चों के पिता का देहांत हो चुका है। मजदूरी करके घर का खर्च चलाना पड़ता है। इसके पश्चात उपायुक्त ने मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए बाल संरक्षण पदाधिकारी को बुलाया और दोनों बच्चों को प्राथमिकता के साथ स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने महिला से बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.