सिमडेगा, फरवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षत में रविवार को नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर सभी अभ्यर्थियों के लिए व्यय अनुश्रवण संबंधी बैठक आयोजित की गई। नगर परिषद अध्यक्ष पद एवं सभी वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों को नगर पालिका आम चुनाव-2026 के तहत व्यय अनुश्रवण से संबंधित बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। यह बैठक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय, सभागार सिमडेगा में आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन शाखा द्वारा सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक व्यय अनुश्रवण से संबंधित प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...