सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल सेवा आंकलन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन पंचायत डैशबोर्ड पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि जल सेवा आकलन के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सामुदायिक सहभागिता से जल जीवन मिशन के आईएमआईएस पोर्टल पर हर घर जल रिपोर्टेड पंचायत" के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर पेयजल आपूर्ति योजनाओं की क्रियाशीलता का डिजिटल मूल्यांकन किया जाएगा। यह ग्राम पंचायत के नेतृत्व में पेयजल सेवाओं के आकलन की एक आधुनिक पहल है। -
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.