रांची, जनवरी 27 -- रांची, संवाददाता। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय भवन परिसर, डीसी आवास एवं भू-बंदोबस्त कार्यालय, रांची में राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान के साथ संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। डीसी ने कहा कि यह दिन संविधान की महत्ता, एकता और विविधता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की प्रगति, विकास और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रमों में एसएसपी राकेश रंजन, डीडीसी सौरभ भुवनिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...