सिमडेगा, जून 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग ने बुधवार को डीसी कंचन सिंह और एसपी एम अर्शी से शिष्टाचार भेंट की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमित ने डीसी और एसपी से जिले के विकास और विधि व्यवस्था पर चर्चा करते हुए लोगों की भावनाओं से उन्हे अवगत कराया। उन्होने कहा कि जनता की हर समस्या को दुर करने के लिए सांसद कालीचरण मुंडा और कांग्रेस पार्टी हमेशा सहयोग को तैयार है। इधर डीसी और एसपी ने भी सांसद प्रतिनिधि के माध्यम से सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के विकास की प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...