सराईकेला, जनवरी 31 -- सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। डीसी और एसपी ने स्वयं स्कूली बच्चों, युवाओं के साथ दौड़ कर जीवन रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट इस्तेमाल की शपथ दिलाई गई। जिला परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ की शुरुआत इंडोर स्टेडियम से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी दौड़ में शामिल हुए। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए डीसी और एसपी स्वयं भी उनके साथ दौड़ते नजर आए। डीसी नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के क...