सराईकेला, जनवरी 31 -- सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला गेस्ट हाउस कॉलोनी अंतर्गत अवस्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को डीसी नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने स्थल निरीक्षण और अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में बैडमिंटन कोर्ट से संबंधित चेंजिंग रूम, वेटिंग रूम, शौचालय सहित उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खेल अधोसंरचना की गुणवत्ता, मानक अनुरूप एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने, खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस बोर्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। इसके अतिरिक्त इंडोर स्टेडियम के समीप अवस्थित मैदान का मापांकन क...