देवघर, फरवरी 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने सयुंक्त रूप से शुक्रवार को नीट परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों (ए.एस कॉलेज, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, आर.मित्रा प्लस 2, देवघर कॉलेज) का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षार्थियों के आवश्यक सुविधाओं को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा आयोजन से संबंधित गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने सभी केंद्रों पर प्रतिभागियों के बैठने के लिए आवश्यक बेंच की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व समुचित प्रकाश एवं सभी केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलाव...