देवघर, सितम्बर 11 -- देवघर कार्यालय संवाददाता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने मधुपुर अवस्थित कजरा गांव पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख, सियाचिन में शहीद देवघर जिला के मधुपुर अंतर्गत कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बताते चलें कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर के कजरा गांव के निवासी थे। वह जम्मू- कश्मीर के लद्दाख, सियाचिन में तैनात थे। अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.