सिमडेगा, फरवरी 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों ने सिमडेगा कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम एवं डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। इसके अलावा वार्ड संख्या 07 स्थित कुंज नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड संख्या 11 स्थित राज्य संपोषित बालक उवि तथा वार्ड संख्या 12 के नीचे बाजार सामुदायिक भवन में बने बूथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मतदान दिवस पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.