वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता, विभिन्न कक्षों की उपयोगिता तथा आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय में अभिलेख प्रबंधन, बैठक कक्ष, स्टाफ सुविधाओं तथा जनसंबंधित कार्यों के लिए निर्धारित काउंटरों की समीक्षा की। नवनिर्मित कार्यालय के संचालन से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छत के नीचे प्रशासनिक, समीक्षा एवं समन्वय संबंधी कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी। उद्घाटन के बाद पुलिस आयुक्त ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भी भ्रमण कर स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था शिवहरि मीणा, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार,...