गंगापार, जून 19 -- डीसीपी यमुनानगर विवेक कुमार यादव ने बुधवार को कोरांव थाने का मुआयना करते हुए विभिन्न अभिलेख, शस्त्रागार, शस्त्र, नई व पुरानी बिल्डिंग, बैरक, भोजनालय तथा ऑफिस व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने थाने के आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण कर थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा व एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसीपी ने थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा से मूलभूत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.