नोएडा, अक्टूबर 1 -- नोएडा, संवाददाता। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के स्थायी कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित होने के बाद जल्द डीसीपी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी नोएडा के लिए सोरखा में और डीसीपी ग्रेटर नोएडा के लिए कासना थाना क्षेत्र में जमीन पर मंथन चल रहा है। गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ दो स्थानों पर 13 जनवरी 2020 को पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का गठन कर कमिश्नर की नियुक्ति की गई थी। प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्नरी बनने का गौरव इन्हें प्राप्त हुआ, तब से लेकर अब तक गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी का अपना मुख्यालय नहीं बन सका। सेक्टर-108 में आरटीओ विभाग के लिए बनाए गए ऑफिस में पुलिस कमिश्नरी मुख्यालय चल रहा है। अब जल्द ही सेक्टर-153 में पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर सात मंजिला पुलिस कमिश्नरी का अपना मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.