वाराणसी, दिसम्बर 28 -- वाराणसी। कैंट थाना परिसार में आमजनों, संभ्रांत नागरिकों के साथ रविवार को बैठक की गई। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने, कोहरे को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एसीपी कैंट नितिन तनेजा, थाना प्रभारी कैंट शिवाकांत मिश्रा समेत अन्य चौकी प्रभारी मौजूद थे। जाम की समस्या को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू कराने, प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने, ग्राहकों के लिए पार्किंग व्यवस्था, फुलवरिया फोरलेन पर आए दिन दुर्घटनाओं का मुद्दा उठा। इमिलिया घाट से ओवरब्रिज के पहले तक दोनों ओर कम से...