वाराणसी, दिसम्बर 3 -- हरहुआ (वाराणसी)। हरहुआ ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम एक बाइक सवार अचानक ब्रेक लगाने से गिरकर जख्मी हो गए। फूलपुर निवासी सौरभ दुबे और प्रेम यादव बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। आगे ट्रक खड़ा देख ब्रेक लगाया और बाइक फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिसमें सौरभ को गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल वीआईपी ड्यूटी चेकिंग करते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजवाकर इलाज की व्यवस्था कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.