पीलीभीत, मई 28 -- डीसीओ खुशीराम ने सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला का निरीक्षण किया। इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को सहफसली पर जोर देने के निर्देश दिए। गन्ना विकास समिति वर्ष 1964 में गठित की गई थी। वर्तमान समय में 5100 किसान समिति के सदस्य हैं। गन्ना समिति के गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान समिति के माध्यम से एलएच चीनी मिल को अपने गन्ने की आपूर्ति करते हैं। क्षेत्र के किसान मुख्य रूप से गन्ना और धान की खेती करते हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से समिति की सीमा नेपाल देश और उत्तराखंड राज्य से लगी हुई हैं। डीसीओ ने निरीक्षण के दौरान खाद वितरण, फार्म मशीनरी बैंक समेत अन्य के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को सह फसली खेती के प्रति जागरूक किया जाए,तभी वह आर्थिक रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.