पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने बलरामपुर चीनी मिल गुलरिया के गन्ना क्रय केंद्र मुरादपुर द्वितीय का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र गन्ना विकास समिति पूरनपुर के अधीन है। किसानों से वार्ता की गई। लखीमपुर-खीरी जनपद की गुलरिया चीनी मिल गन्ने की खरीद करती है । यह क्रय केंद्र पीलीभीत से 75 किमी की दूरी पर स्थित है । गन्ना क्रय केंद्र पर अब तक 52642.02 कुं.गन्ना खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर ईआरपी से नियुक्त तौल लिपिक जयदीप कुमार तौल कार्य कर रहे है। निरीक्षण में क्रय केंद्र पर सभी अभिलेख पूर्ण पाये गये। क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानो से गन्ना उठान, एसएमएस पर्ची और लोडिंग अनलोडिंग के बारे मे वार्ता की गयी। क्रय केंद्र पर चौथे पक्ष के पांचवे कालम की पर्चियों की तौल होते हुए पाई। केंद्र पर जारी इंडेंट के सापेक्ष प्रतिदिन गन्ने की उ...