पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने एलएच चीनी मिल पीलीभीत के चूका क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी और गन्ना खरीद से संबंधित अभिलेख देखे गए। उन्होंने किसानों से संवाद किया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के समीप स्थित चूका गन्ना क्रय केंद्र है, जहां एक ओर हरियाली और वन्यजीवन है। दूसरी ओर मेहनती गन्ना किसान है, जो विपरीत स्थिति में गन्ना पैदा करने का काम कर रहा है। चूका क्रय केंद्र के माध्यम से गांव सेल्हा, रमनगरा और पुरैना तालुके महाराजपुर के किसान अपना गन्ना आपूर्ति करते हैं। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने चूका गन्ना क्रय केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद से संबंधित अभिलेखों को परखा। उन्होंने क्रय केंद्र पर उपस्थित गन्ना किसानों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा, पारदर्शी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.