बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। जिला सहकारिता अधिकारी सत्येन्द्र पाल ने प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार को हिदायत देते हुए कहा कि धान का रखरखाव स्टैंकिग अच्छे तरीके से हो। पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने जिला सहकारिता अधिकारी को बताया कि अभी तक कुल 33 किसानों से लगभग 845 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों को राशि उनके खाते में पैक्स प्रबंधक किरण कुमारी के द्वारा भेज दी गयी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय-सह भुगतान पंजी, नमी जांच पंजी, भंडारण पंजी, माप तौल, लाईसेंस एवं नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की जिसका प्रतिशत 16% पाया गया। जांच के दौरान बीसीओ अनिल चौधरी को उन्होंने निर्देश दिया कि गांव एवं प्रखंड में एक भी किसान का ध...