समस्तीपुर, जून 27 -- समस्तीपुर। बिहार राज्य जल श्रमिक संघ ने उच्च न्यायालय के जारी आदेश पर भी डीसीओ द्वारा सदस्य नहीं बनाने के खिलाफ बिहार राज जल श्रमिक संघ, विभूतिपुर की ओर से डीसीओ कार्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार साहनी सह संचालन रामबालक सहनी पूर्व मुखिया पटेलिया कर रहे हैं। संघ के प्रदेश महासचिव रामबालक साहनी ने भी संबोधित किया। आंदोलन का सीटू के राज्य महासचिव अनुपम कुमार ने समर्थन दिया है। मौके पर संघ के अंचल सचिव छोटन कुमार साहनी, रंजीत कुमार साहनी, राम इकबाल साहनी, मंटू साहनी, विनोद साहनी, संजीत साहनी, मिस्टर सहनी, विजय मुखिया, धर्मेंद्र कुमार, विजय साहनी, महाराणा सहनी, कार्तिक सहनी, दिलीप साहनी, राज कुमार सहनी, संतोष साहनी आदि मौजूद थे। टीकू सहनी, लालो देवी, लिरसी देवी, गीता देव...