रांची, नवम्बर 5 -- रांची। गोस्वामी क्रिकेट अकादमी की ओर से डीआईजी ग्राउंड में चलाए जा रहे डीआईजी प्रीमियर लीग में बुधवार को डीसीए रेड ने जीसीए ब्लू को 6 विकेट से हराया। जीसीए ब्लू ने आरिज अमन (79 रन) की शानदार पारी के दम पर 25 ओवर में 210 रन बनाए। अर्पित ने 34 व सुनील ने 24 रन की पारी खेली। एलिन ने चार व दीपांशु ने 3 विकेट लिए। जवाब में जीसीए रेड ने 4 विकेट पर 215 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रिंस ने 42 व अनमोल ने 39 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.