मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में डीसीए फिरोजाबाद ने कन्नौज की टीम को 77 रनों से हराकर विजेता कप पर कब्जा किया है। मुख्य अतिथि सीओसिटी संतोष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। डीसीए फिरोजाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 181 रन बनाए। बल्लेबाज तनिष्क ने 81, अभिषेक ने 22 और आनंदराज ने 17 रनों की पारी खेली। कन्नौज के दक्ष ने तीन और विकास ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कन्नौज की टीम 14 ओवर में 104 रन पर ही सिमट गई। देवेंद्र ने 35, रोहित और सलमान ने 19-19 रनों की पारी खेली। फिरोजाबाद के राहुल यादव ने चार, बृजनंदन ने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.