अररिया, दिसम्बर 12 -- अररिया। एक संवाददाता नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में खेले गए जिला क्रिकेट लीग अंडर-16 कांसम ट्रॉफी के मैच नंबर 9 में डीसीए अंडर-16 ने इंडुस स्पोर्टिंग क्लब अंडर-16 को 2 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडुस स्पोर्टिंग क्लब की टीम 83 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सत्याम ने 13, प्रियांशु राय ने 11 तथा सचिन ने 9 रन का योगदान दिया। डीसीए की ओर से रहिल अंसारी और सचिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि आसिफ आलम ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए की टीम ने शुरूआती झटकों के बावजूद 8 विकेट नुकसान पर 86 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से सचिन ने 28 रन की अहम पारी खेली, जबकि शादमान ने 24 और भुवन ने 7 रन जोड़े। इंडुस की ओर से प्रणव ने 3 तथा...