मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने एक और कर्मचारी राकेश रंजन को शुक्रवार को सेवामुक्त कर दिया। यह कार्रवाई कार्यालय में अवैध राशि के लेन-देन से संबंधित एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद की गई। राकेश डीसीएलआर पश्चिमी कार्यालय में कार्यपालक सहायक के पद पर तैनात था। डीएम ने बताया कि कार्यमुक्ति की यह कार्रवाई डीसीएलआर पश्चिमी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच प्रतिवेदन में राकेश रंजन पर लगे आरोपों को गंभीर माना गया था। उस पर लगे आरोपों को सरकारी कार्यालय की गरिमा और प्रशासनिक व्यवस्था को ठेस पहुंचाने वाला कार्य माना गया था। इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उनको कार्यमुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.