समस्तीपुर, अप्रैल 23 -- विभूतिपुर। प्रखंड के शिवनाथपुर गांव में मोती की खेती देखने दलसिंहसराय के डीसीएलआर सह विभूतिपुर विधानसभा के आरओ सविता कुमारी पहुंचे। उन्होंने यहां मोती की खेती देखी और बागवानी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मोती उत्पादक किसान रामनाथ सिंह से मोती उत्पादन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नर्सरी में लगे पौधों का भी अवलोकन करते हुए किसान से इसकी जानकारी ली। इस दौरान मोती उत्पादक किसान रामनाथ सिंह ने उन्हें पौधा और उत्पादित एक मोती देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व प्रखंड आत्मा सदस्य मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...