छपरा, जनवरी 1 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के भूमि सुधार उप समाहर्ता धनंजय त्रिपाठी ने बुधवार को मढ़ौरा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भू अर्जन, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण से संबंधित मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। इस क्रम में कार्यालय में संधारित रजिस्टरों, लंबित आवेदनों एवं निष्पादन की प्रगति की समीक्षा भी की। भूमि सुधार उप समाहर्ता ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से दाखिल-खारिज एवं अतिक्रमण मामलों में तेजी लाने तथा आवेदकों को शीघ्र न्याय दिलाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कुछ अभिलेखों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश भी दिया...