शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- निगोही-संवाददाता। डीसीएम से तेल चोरी करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। युवक पड़ोसी जनपद का है, जो चार साथियों के साथ कार से निगोही में तेल चुराने आया था। तीन युवक फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। निगोही के पिपरिया खुशाली गांव निवासी निहाल गोस्वामी के पास दो डीसीएम हैं। उनकी एक डीसीएम मकान के बाहर खड़ी थी, जबकि दूसरी सामान लेने गई थी। गुरुवार रात एक कार निहाल के मकान के बाहर आकर रुकी। कार से उतरे लोग नली डाल उसकी डीसीएम से तेल निकालने लगे। खटपट सुनकर निहाल की आंख खुल गई। वह चुपचाप तमाशा देखने लगा। युवकों ने डीसीएम से तेल निकाल कैनस्तर में भरा और हमजापुर चौराहे की ओर चल दिये। निहाल भी चुपके से डीसीएम लेकर उनके पीछे लग गया। चोरों ने एक पंप पर जाकर कार में पेट्रोल डलवाया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.