कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जीआईसी रनियां से प्रयोगात्मक परीक्षा देने बीएमएस इंटर कालेज कठेठी जा रहे छात्र छात्राओं का आटो शुक्रवार सुबह गजनेर रोड पर कौसम मोड के पास तेज रफ्तार डीसीएम के अचानक ब्रेक लेने से उसमें टकरा गया। दुर्घटना में आटो सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। जबकि आटोचालक व दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है। जीआईसी रनियां के इंटर के रसायन विज्ञान के बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार को गजनेर थाना क्षेत्र के बीएमएस इंटर कालेज कठेठी में होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए जीआईसी रनियां में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं आटो से कठेठी जा रहे थे।गजनेर रोड पर कौसम गांव के मोड़ के पास आगे जा रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक के अचानक...