कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां से शुक्रवार को प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को लेकर कठेठी स्थित एक इंटर कालेज के लिए जा रहा आटो डीएमसी के अचानक ब्रेक लेने से उसमें टकरा गया। दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि आटो चालक के अलावा तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। इनमें से एक छात्रा की हालत नाजुक देख उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर से कानपुर रेफर कर दिया गया। गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव में स्थित बीएमएस इंटर कालेज में शुक्रवार को इंटर मीडिएट रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा है। इसमें शामिल होने के लिए जीआईसी रनियां में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं ऑटो से कठेठी जा रहे थे। गजनेर रोड पर कौसम गांव के मोड़ के पास आगे जा रही तेज रफ्त...