श्रावस्ती, मार्च 28 -- इकौना, संवाददाता। नेशनल हाइवे 730 पर डीसीएम व पिकप में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकप चालक गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट निवासी जोगेन्द्र (37) पुत्र किशोरी पिकप लेकर गुरुवार को किसी काम से इकौना आया था। देर रात को वह नेशनल हाइवे से होते हुए इकौना से वापस अपने घर लौट रहा था। लोहारनपुरवा इकौना देहात के पास पहुंचते ही बहराइच की ओर से एक डीसीएम बलरामपुर की तरफ जा रही थी। लाइट की चकाचौंध में दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और उनमें आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकप के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकप चालक जोगेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.