मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया के पास मंगलवार शाम साढ़े छह बजे डीसीएम ने नशे में धुत एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग निकला। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति नशे में धुत था। वह अचानक सड़क पर आकर लेट गया। उसी दौरान आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृत युवक के पास भी कोई कागजात नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान की जा सकें। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.