बरेली, फरवरी 19 -- फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी ओवरब्रिज पर बुधवार रात दो बजे एक डीसीएम की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई। ट्रैक्टर ट्रॉली गांव खैरपुर मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर से बरेली गेहूं भरकर जा रही थी। हादसे में डीसीएम का ड्राइवर घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद ट्राली में भरी गेहूं की बोरियां सड़क पर फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईड्रा मशीन से साइड करवाया और गेहूं की बोरियों को भी दूसरे वाहन में भरवाकर यातायात आवागमन सुचारू करवाया। वहीं टक्कर लगने से डीसीएम ड्राइवर प्रदीप शर्मा निवासी कुशीनगर के चोटे आईं हैं। पुलिस ने उेस बरेली भिजवाया। वहीं दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाया गया। पुलिस ने बताया कि डीसीएम चालक ने बताया कि अचानक से उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और ट्राली में जाकर टकरा गई।

हिंद...