जौनपुर, फरवरी 21 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पंजाब नैशनल बैंक की शाखा के पास शनिवार की सुबह एक डीसीएम ऑटो और ई-रिक्शा में टक्कर मारते फरार हो गई। जिसमें ऑटो और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर डीसीएम चालक की तलाश कर रही है। सुबह दस बजे एक डीसीएम शाहगंज की तरफ से जौनपुर की तरफ जा रही थी। पीएनबी बैंक के पास सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी।‌ टक्कर से ऑटो रिक्शा पीछे आ रहे ई रिक्शा से टकरा कर नाली में गिर गया। जिसमें ऑटो चालक 50 वर्षीय सहाबुद्दीन निवासी जमदहां गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि ई रिक्शा चालक मोहम्मद असलम निवासी ढंढवारा को हल्की चोटें आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...