फतेहपुर, जनवरी 3 -- बिंदकी। जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप नहर पुल के निकट जोनिहा ललौली मार्ग में शुक्रवार डीसीएम गाड़ी की टक्कर से बाइक सवारी युवक वीरेंद्र कुमार पुत्र मलखान निवासी ग्राम महना थाना ललौली घायल होगया। घायल युवा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक बाइक द्वारा किसी काम से जोनिहा कस्बा आया था। काम पूरा करने के पश्चात वापस अपने गांव महना जा रहा था तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...