फतेहपुर, अप्रैल 20 -- बिंदकी। डीसीएम की टक्कर से सवारी से भरा ई-रिक्शा पलट गया। घटना देख लोगों ने मिलकर ई रिक्शा को खड़ा किया और घायल लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीएम गाड़ी और चालक को हिरासत में ले लिया। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। नगर के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में रविवार की सुबह लगभग 10 बजे घटना हुई। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार दीपक निवासी जोनिहा कोतवाली बिंदकी, गिरधारी निवासी खूंटा झाल थाना जाफरगंज, ई रिक्शा चालक आशीष निवासी हरदौली कोतवाली बिंदकी, गुजराती देवी पत्नी स्वर्गीय रघुवीर सिंह निवासी अलियाबाद, पूजा सिंह निवासी बिंदकी, विला देवी पत्नी विश्राम निवासी अलियाबाद घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ई रिक्शा बिंदकी कस्बे से अलियाबाद की ओर जा रहा था जब कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.