गाजीपुर, फरवरी 19 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कष्टहरणी देवी मंदिर के पास बुधवार की रात्रि को मुहम्मदाबाद- चितबड़ागांव मार्ग पर डीसीएम के धक्के से बाइक सवार युवक की जान चली गई। बलिया निवासी युवक मुहम्मदाबाद के मलसा में अपने ससुराल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बलिया के सुखपुरा थाना के ग्राम बिलारी निवासी 30 वर्षीय भीम शुक्ला पुत्र सुरेंद्रनाथ शुक्ला बुधवार की रात्रि को अपने घर से मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मलसा गांव में सुधाकर दुबे के घर अपने साली की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रक के धक्के से बाइक सवार भीम शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आ...