गोरखपुर, मार्च 23 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के सरैया हाईवे कट पर शनिवार को डीसीएम की चपेट में आए बाइक सवार संतकबीरनगर निवासी युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीनों संतकबीरनगर से गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही हाईवे पर सरैया कट के पास पहुंचे, डीसीएम की ठोकर से तीनों घायल हो गए। इनमें संतकबीर नगर महुली थाना क्षेत्र के कटका निवासी ज्ञानदास के 18 वर्षीय बेटे जयचंद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों घायलों को सहजनवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने संतकबीरनगर महुली थाना क्षेत्र के वसूलहिया निवासी सूरज 22 वर्ष पुत्र प्रकाश चौहान, हरपुर बुदहट क्षेत्र के बरियाभीर निवासी सुधा यादव 20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.